मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण बाढ़ से जूझ रहे चीन में अब तूफान की चेतावनी, पाक में भारी बारिश से 14 मरे, जर्मनी पर फिर मंडराया खतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

चीन के हेनान प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से हालात बेकाबू हैं। इस बीच मौसम विभाग ने फिर तूफान की चेतावनी दे दी है। वहीं पाकिस्तान में भारी बारिश से 14 लोगों की मौत हो गई है।

एजेंसि। चीन के हेनान प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से हालात बेकाबू हैं। दर्जनों शहरों में पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने फिर तूफान की चेतावनी दे दी है। 18.9 करोड़ डालर (करीब 1400 करोड़ रुपये) के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पाकिस्तान में भारी बारिश से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 26 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं जर्मनी में फि‍र भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

तूफान की चेतावनी जारी

राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने हालात चिंताजनक बताते हुए राहत दल से जान माल की सुरक्षा के लिए जुटे रहने की अपील की है। हेनान प्रांत के कई शहरों में मौसम के कहर के बाद आसमान साफ रहा लेकिन बाढ़ का पानी एक दर्जन से ज्यादा शहरों में भरा हुआ है। प्रांतीय मौसम विभाग ने अब शिनजियांग, आन्यांग, हेबी और जियाजुओ में तीव्र गति वाले तूफान की चेतावनी जारी की है। दो दिन फिर भारी बारिश का अनुमान है।

बारिश के सभी रिकार्ड टूटे

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। आठ लापता लोगों का कोई पता नहीं चला है। झेंगझोऊ के छोटे से शहर झिंझियांग में बारिश के सभी रिकार्ड टूट गए हैं। यहां मंगलवार से गुरुवार तक 812 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। पूरे प्रांत में इस अवधि में 617.1 बारिश रिकार्ड की गई थी। यहां साल भर की बारिश का औसत 640.8 मिमी है।

तीस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक हेनान प्रांत में तीस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें से पौने चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दो लाख 15 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। गुआडोंग के जुहाई शहर में एक टनल निर्माण के दौरान एक सप्ताह पहले पानी भरने की घटना में 13 मजदूरों की मौत हो गई। ये मजदूर 15 जुलाई से फंसे हुए थे।

मेट्रो में भरा पानी, 12 की मौत

समाचार एजेंसी के मुताबिक झेंगझोऊ की मेट्रो प्रणाली में सात लाइन और 153 स्टेशन हैं। सभी को फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मेट्रो में पानी भर जाने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई थी। बाढ़ में घिरे दस हजार रोगियों वाले अस्पताल में बिजली पूरी तरह से गुल हो गई है। इसकी एक मंजिल पूरी तरह पानी में डूबी दिखाई दे रही है। अब मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें