मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के 11 मंत्रियों के लिए बन रहे बंगलों का jकाम 37 करोड़ के लिए रुका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य के 11 मंत्रियों के लिए बन रहे बंगलों का jकाम 37 करोड़ के लिए रुका

राज्य के 11 मंत्रियों के लिए बन रहे बंगलों का jकाम 37 करोड़ के लिए रुका

रांची। रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में बन रहे 11 मंत्रियों के बंगलों का काम पूरा हो चुका है। करीब 37 करोड़ फंड रिलीज नहीं होने के कारण इंटीरियर फिनिशिंग का काम रुका हुआ है। जुडको ने बताया कि यह राशि स्वीकृत होने के बाद अधूरे काम पूरे होंगे। इसके बाद कैबिनेट इन बंगलों को मंत्रियों को आवंटित करेगा। उम्मीद है कि जुडको अप्रैल के अंत या मई तक यह बंगले कैबिनेट को हैंडओवर करेगा।

11 कैबिनेट मंत्रियों के लिए 69.90 करोड़ रुपये में बंगले बनाए जा रहे थे लेकिन अब निर्माण का अनुमानित खर्च 114.47 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मंत्री बंगलों में मॉड्यूलर किचन और लिफ्ट समेत कई सुविधाएं बढ़ाई गई है, इसी वजह से खर्च बढ़ा है। 12 फरवरी को हुई चम्पाई सोरेन कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है।

जुडको के निर्देशन में बन रहे मंत्री बंगलों में अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। बंगलों में ग्राउंड फ्लोर पर दो बेडरूम और पहले तल्ले पर तीन बेडरूम हैं। इसके अलावा एक बड़ा सा ड्राइंग रूम, डाइनिंग और मिनिस्टर रूम समेत कई कमरे हैं। बंगलों में स्मार्ट किचन भी है, जहां मॉड्यूलर और स्मार्ट किचन में भोजन बनेगा। पूरे बंगले का निर्माण कुछ इस तरह किया गया है कि इसमें मंत्रियों के परिवार के साथ उनके ऑफिस स्टाफ की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। खास बात यह है कि स्मार्ट सिटी में ये सभी 11 बंगले एक कतार में हैं। ऐसे में एक कैंपस में प्रवेश करने के साथ ही सभी 11 मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें