मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः बस में सवार महिला के बैग से गहने, नकदी सहित 20 लाख का माल चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः बस में सवार महिला के बैग से गहने, नकदी सहित 20 लाख का माल चोरी

राजगढ़। मध्य प्रदेश के मक्सी से ब्यावरा के लिए चार्टेड बस में बैठी महिला के बैग से अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के गहने, 80 हजार नकद चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई है। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने मामले में सोमवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम बरोठा जिला देवास निवासी 50 वर्षीय पवित्राबाई पत्नी रुपसिंह नागर ने बताया कि 19 नवंबर को मक्सी से ब्यावरा के लिए चार्टेड बस में बैठी थी। इसी दौरान मक्सी बस स्टेंड से राजगढ़ बाइपास चैराहा के बीच अज्ञात बदमाश बैग की चेन काटकर सोने-चांदी के गहने व 80 हजार नकद चोरी कर ले गया।मामले में महिला का कहना है कि उसके बैग में 11 तोला बजनी सोने के तीन हार,तीन तोला बजनी दो बाजूबंद, एक तोला बजनी झुमकी, मंगलसूत्र, आधा तोला की चेन, एक अंगूठी, दो तायत, तीस मोती कुल 20 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व 80 हजार नकद रखे हुए थे,महिला ने घर जाकर देखा तो चोरी की घटना का पता लगा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 305(बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की। थानाप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि 15-16 तोला बजनी सोने के गहने, डेढ़ किलो चांदी और 80 हजार नकद चोरी हुए है, मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें