मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरी कर भाग रहे कंटेनर ने पुलिस वैन को उड़ाया, एक जवान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरी कर भाग रहे कंटेनर ने पुलिस वैन को उड़ाया, एक जवान मौत

मुज़फ़्फ़रपुर,26 मार्च । बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार की देर रात चोरी कर भाग रहे एक कंटेनर ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी इस टक्कर में एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक एक कंटेनर चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस की गस्ती वैन ने खोजना शुरू कर दिया। इसी क्रम में जिले के सरैया थाना पुलिस की गाड़ी ने मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग पर छपरा तरफ से आते हुए उक्त कंटेनर को देखा तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी से उसे रोकने का इशारा दिया गया लेकिन उक्त चोर ने गाड़ी नहीं रोकी और इतनी स्पीड में जाते रहे इसमें पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारते हुए सीधा मुजफ्फरपुर की तरफ निकलते बनी।इस घटना में मौके पर ही एक हवलदार जो पुलिस गश्ती में थे महेश यादव उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर बीएन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं।

हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिले के करजा थाना क्षेत्र में एक लाइन होटल के समीप सड़क पर दो-तीन कंटेनर लगाकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया तब जाकर पुलिस गाड़ी को उड़ाने वाले चोरी की गई कंटेनर रुक गई । दुर्घटना करने वाले कंटेनर को रुकते ही पुलिस की टीम ने चालक और उप चालक को धर दबोचा।

पकड़े गए दोनों चोर से पुलिस की टीम गहन पूछताछ कर रही है ।इस दुर्घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ी गयी है।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया थाना अध्यक्ष ने कहा कि एक हवलदार की मौत हो गई है दूसरा पदाधिकारी भी गंभीर रूप से जख्मी है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी घायल पदाधिकारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें