मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

संत महर्षि मेंहीं की 140वीं जयंती पर प्रभात फेरी, उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा,। 20वीं सदी के महान संत तथा संतमत के प्रणेता 108

श्रीसद्गुरु महर्षि में ही परमहंस जी महाराज की 140 में जयंती पर बुधवार को

नवादा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकालकर उनके उपदेशों को

जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

नवादा के रामनगर ब्लॉक के निकट

अवस्थित महर्षि में ही सत्संग आश्रम में जुटे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बाजे

गाजे के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा, गुरुदेव तेरा नाम रहेगा के जय घोषों के

साथ शोभायात्रा निकाली ।शोभायात्रा नवादा के मेन रोडज़ स्टेशन रोड, पुरानी

बाजार, कलाली रोड ,पार नवादा बुंदेलखंड आदि जगहों से होता हुआ महर्षि मेंही

आश्रम लौटा। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल होकर

महर्षि के उपदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

नवादा के रोह प्रखंड के धनवा तथा हिसुआ प्रखंड के कैथिर, गोविंदपुर प्रखंड

के ककोलत संतमत सत्संग मंदिर के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भी अपने-अपने इलाके

में संत महर्षि मेंही के चित्रों के साथ शोभायात्रा निकालकर मानव कल्याण के

लिए उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

श्रद्धालुओं

ने कहा कि संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज ने ईश्वर प्राप्ति के

रास्ते बताए हैं ।जो उनके उपदेशों को आत्मसात करेगा। निश्चित तौर पर वह

मोक्ष प्राप्त कर लेगा। जिसकी प्रचार कर ही हम भारत के पौराणिक संस्कृति की

भी रक्षा कर सकते हैं ।

महर्षि मेंही आश्रम धनवा में आयोजित

कार्यक्रम में स्वामी शांतानंद जी महाराज ने कहा कि गुरुदेव के उपदेशों से

ही मानव कल्याण संभव है ।जो भी उनके उपदेशों पर चलेगा। निश्चित तौर पर

परमपद की प्राप्ति कर लेगा ।नवादा के विभिन्न आश्रमों में प्रसाद वितरण

समारोह का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भोजन भी कराए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें