मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का बाजार, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव

बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

लेकिन बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया,

जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले

एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी 0.21

प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

हिंदुस्तान युनिलीवर, ब्रिटानिया आईटीसी, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर

प्रोडक्ट्स के शेयर 3.78 प्रतिशत से लेकर 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड

कॉरपोरेशन, अपोलो हॉस्पिटल और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.93 प्रतिशत से

लेकर 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,114 शेयरों में एक्टिव

ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 911 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में

कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,203 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार

कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के

सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में

लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 19

शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 77.76 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,973.30 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार शुरू होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर

74,026.80 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन

गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में

लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे सेंसेक्स 201.49 अंक की गिरावट के साथ 73,694.05 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने

आज 47.05 अंक की तेजी के साथ 22,489.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत

की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक में भी

मामूली तेजी आई। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये

सूचकांक भी थोड़ी ही देर में लाल निशान में लुढ़क गया। बाजार में लगातार

जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 47.75 अंक की कमजोरी के साथ 22,394.95 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को

सेंसेक्स 17.39 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,895.54 अंक के

स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 33.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसल कर

22,442.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें