शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स लाल निशान में लुढ़का
नई
दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को दबाव में कारोबार
करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते
ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार में तेजी का रुख बना, लेकिन
थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी
दोनों सूचकांकों ने गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद
सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मजबूती
के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती 1 घंटे का
कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो
मोटोकॉर्प, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा
और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 2.24 प्रतिशत से लेकर 1.61 प्रतिशत की मजबूती
के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर सिप्ला, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स,
नेस्ले और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.18 प्रतिशत से लेकर 1.08
प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी
तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,143 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो
रही थी। इनमें से 1,547 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे
थे, जबकि 596 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे
निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में
कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27 शेयर हरे
निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई
का सेंसेक्स आज 79.41 अंक की कमजोरी के साथ 72,696.72 अंक के स्तर पर
खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का जोर बन जाने के कारण ये
सूचकांक उछल कर 73,002.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन थोड़ी देर बाद
ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल
निशान में 72,683.99 अंक तक गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद
बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे
सेंसेक्स 24.28 अंक की कमजोरी के साथ 72,751.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर
रहा था।
सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 8.85 अंक
की मामूली तेजी के साथ 22,112.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।
बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 22,182.70 अंक तक
पहुंच गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से ये
सूचकांक लाल निशान में 22,081.25 अंक तक लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी
लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह
10:15 बजे निफ्टी 4.30 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 22,108.35 अंक के स्तर
पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार
को सेंसेक्स 111.66 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776.13 अंक
के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 48.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की
मजबूती के साथ 22,104.50 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।




