मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

घरेलू शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती उतार-चढ़ाव

के बाद मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी

बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार में मुनाफावसूली की

वजह से शेयर बाजार के सूचकांकों में गिरावट भी आई। लेकिन खरीदारों ने थोड़ी

ही देर में लिवाली का जोर बना कर इन सूचकांकों की रफ्तार बढ़ा दी। एक घंटे

का शुरुआती कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.35

प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक

घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती

एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी और स्टेट बैंक ऑफ

इंडिया के शेयर 1.85 प्रतिशत से लेकर 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन,

एचडीएफसी लाइफ, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और बजाज ऑटो के शेयर 1.20 प्रतिशत

से लेकर 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,113 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,470 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 643 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान

में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 400.32 अंक उछल कर 74,048.94 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार

की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई,

जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर 73,763.91 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल

लिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी

खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 284.80

अंक की मजबूती के साथ 73,933.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 110.65 अंक की तेजी के साथ 22,447.05 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव

बनने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 22,368.45 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके

बाद बाजार में लिवाली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक ने तेजी से ऊपर

चढ़ना शुरू कर दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 78.85 अंक की

मजबूती के साथ 22,415.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 73,648.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

189.40 अंक यानी 0.86 प्रतिशत उछल कर 22,336.40 अंक के स्तर पर सोमवार के

कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें