मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

बजट से शेयर बाजार को झटका, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। आज बजट पेश होने के बाद लगे झटके से घरेलू शेयर

बाजार अब उबरता हुआ नजर आने लगा है। वित्त मंत्री के बजट भाषण के बीच में

शेयर बाजार 1.5 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गया था। लेकिन बजट भाषण खत्म होने

के बाद शेयर बाजार तेजी से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। दोपहर 1 बजे तक

का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के

साथ हुई थी। लेकिन शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाते

हुए सपाट पर स्तर पर कारोबार करना शुरू कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला

सीतारमण में जब अपना बजट भाषण शुरू किया, उसके बाद भी काफी देर तक शेयर

बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट स्तर पर ही कारोबार करता रहा। लेकिन दोपहर

12:15 बजे के करीब वित्त मंत्री ने जैसे ही इंडस्ट्रियल और कॉरपोरेट

सेक्टर से जुड़े प्रावधानों पर बोलना शुरू किया, वैसे ही बाजार में बिकवाली

का जोरदार दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक

में 1.5 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ गई।

इस दौरान बिकवाली का

दबाव किस हद तक था, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स

ऊपरी स्तर से 1,542.09 अंक टूट कर 1,277.76 अंक की कमजोरी के साथ 79,224.32

अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी ऊपरी स्तर से 508.35 अंक लुढ़क

कर 435.05 अंक की कमजोरी के साथ 24,074.20 अंक तक गिर गया।

हालांकि

अगले 15 मिनट के कारोबार में ही खरीदार दोबारा बाजार पर हावी हो गए और

चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों ने

निचले स्तर से रिकवरी शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से

दोपहर 1 बजे सेंसेक्स निचले स्तर से 768.16 अंक की रिकवरी करके 509.60 अंक

की कमजोरी के साथ 79,992.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह

निफ्टी निचले स्तर से 283.60 अंक का सुधार करते हुए 151.45 अंक की गिरावट

के साथ 24,357.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें