मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

रामनवमी पर बंद रहा शेयर बाजार, अब गुरुवार को होगा कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली,। रामनवमी के अवसर पर अवकाश होने की वजह से

बुधवार को शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार और जिंस बाजार बंद रहा। शेयर

बाजार में अब गुरुवार को कारोबार होगा। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ

इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) शाम 5 बजे के बाद कारोबार होगा।

शेयर

बाजार की साल 2024 के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट में 17 अप्रैल रामनवमी

को आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

(बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहा, जिसके कारण स्टॉक

एकसचेंज में ट्रेंडिंग नहीं हुई। बीएसई के अनुसार इक्विटी, इक्विटी

डेरिवेटिव्स, एसएलबी और करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स

सेगमेंट भी आज ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे।

इसके अलावा

अधिकांश राज्यों में रामनवमी के मौके पर बैंक भी बंद है। हालांकि, मल्टी

कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) पर कमोडिटी डेरिवेटिव

सेगमेंट सुबह सेशन के लिए तो बंद रहेगा लेकिन शाम के सेशन के लिए खुलेगा।

एमसीएक्स शाम 5 बजे के बाद खुलेगा और ट्रेडिंग होगी, जो रात में 11:55 बजे

बंद होगी। गौरतलब है कि रामनवमी पर छुट्टी रहने के कारण गुजरात,

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें