मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स 264.82 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम ऑयलएंडगैस सेक्टर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑयलएंडगैस टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्प्शन, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे।

इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।

लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 81.35 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,047.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,303 पर था।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील गेनर्स थे।

इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईटीसी लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और मनीला के बाजारों में गिरावट थी। वहीं, हांगकांग और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण मंगलवार को बंद थे।

बाजारों में गिरावट की वजह अमेरिका द्वारा ईरान में पर हॉर्मुज स्ट्रेट के पास हमले करने को माना जा रहा है। अमेरिका ने कहा है कि उसने हॉर्मुज स्ट्रेट के पास माइन्स बिछा रही छोटी बोट्स को निशाना बनाया। हालांकि, दोनों देशों के बीच शांति के लिए वार्ता लगातार चल रही है।

इससे कच्चे तेल में तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 95.05 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.65 डॉलर प्रति बैरल पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें