मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स 271 अंक उछला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । शेयर बाजार ने गुरुवार को ऑल टाइम हाई का नया

रिकॉर्ड बनाया । हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 82,019 और निफ्टी ने 25,050 के स्तर छुआ। अभी

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 270.95 अंक यानी 0.33 फीसदी

उछलकर 82,012.29 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक

एक्‍सचेंज (एनएसई) का भी निफ्टी 91.25 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ

25,042.40 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार

में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयरों में तेजी और 6 शेयरों

में गिरावट दिख रही है। फिलहाल ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयरों में ज्यादा तेजी

है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपया भी शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के

साथ 83.67 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि, एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने

को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 2.58 फीसदी और हॉन्गकॉन्ग के

हैंगसेंग में 0.36 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 फीसदी की गिरावट

है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार में

तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर

बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 93 अंक की तेजी के साथ 24,951 के स्तर पर बंद हुआ

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें