मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार भारी उछाल के साथ बंद , सेंसेक्स में 1200 अंकों से अधिक की बढ़त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

21,700 के ऊपर निकला निफ़्टी

मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी उछाल के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में ये तेजी दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही लिवाली (खरीददारी) हावी होने से आई है। निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग शेयरों में मजबूती से भी बाजार ऊपर आया है। निवेशकों की नजर 31 जनवरी को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल के ब्याज दरों को लेकर निर्णय और 1 फरवरी को अंतरिम बजट पर टिकी हुई है।

दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1240.90 अंक करीब 1.76 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ ही 71,941.57 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 392.15 अंक तकरीबन 1.84 फीसदी बढ़कर 21,744.75 पर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी आज बढ़त के साथ बंद हुए। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर भी ऊपर आये। वहीं दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, आईटीसी (आईटीसी) और टीसीएस (टीसीएस) के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज बाजार में लगभग 7 फीसदी ऊपर आये। इंट्राडे सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रिलायंस के अलावा एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी समेत अन्य शेयरों में लिवाली से भी बाजार को बल मिला।

1 फरवरी को आने वाले अंतरिम बजट को लेकर भी निवेशकों में उत्साह है जिससे भी बाजार का माहौल सकारात्मक रहा।

वहीं एशियाई बाजारों में आज तेजी रही। सुबह हैंग सेंग 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला जबकि कोस्पी में 1 फीसदी की बढ़त रही। निक्केई में 0.8 फीसदी का उछाल रहा। शंघाई, स्ट्रेट्स टाइम्स और ताइवान के बाजारों में भी लगातार बढ़त रही है। मुद्रास्फीति के आंकड़ों में बढ़ोतरी के बीच अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में 0.1 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट आई। इससे पहले आज सुबह बाजार शुरूआती कारोबार में जोरदार तेजी के साथ खुले। इस सप्ताह निवेशकों की नजर 31 जनवरी को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल के ब्याज दरों को लेकर निर्णय और 1 फरवरी को अंतरिम बजट पर केंद्रित है। उससे भी बाजार में उत्साह रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें