मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790 अंक लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। दलाल स्ट्रीट में आई गिरावट से निवेशकों को करीब छह लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 790.34 अंक यानी 1.08 फीसदी लुढ़कर 72,304.88 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का (निफ्टी) 247.20 अंक यानी 1.11 फीसदी फिसलकर 21,951.15 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 386 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 27 शेयर में गिरावट रही जबकि सिर्फ तीन शेयर में तेजी देखने को मिली है। ऑटो, पावर और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट रही। पेटीएम के शेयर में आज 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। इसके साथ ही निफ्टी मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में दो-दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 305.09 अंक यानी 0.42 फीसदी उछलकर 73,095.22 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 76.30 यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 22,198.35 के स्तर पर बंद हुआ था

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें