मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

सप्ताह के पहले दिन ही टूटा शेयर बाजार, मुनाफावसूली के दबाव में लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बना रहा। इस वजह से निवेशकों को आज 3 लाख करोड़ से भी अधिक की चपत लग गई। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी लेकिन पहले कुछ मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में मंदड़ियों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।पूरे दिन हुए कारोबार के दौरान बैंकिंग, मेटल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, रियल्टी, टेलीकम्युनिकेशंस, कमोडिटी और एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। फार्मास्युटिकल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।आज बाजार की कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब सवा तीन लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 389.60 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 392.81 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,081 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 923 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 3,036 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 122 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,266 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 411 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,855 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में बंद हुए।बीएसई का सेंसेक्स आज 56.54 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,175.93 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से ये सूचकांक 67.96 अंक की मजबूती के साथ 74,187.35 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। मंदड़ियों के दबाव के कारण सेंसेक्स 685.48 अंक टूट कर 73,433.91 अंक तक गिर गया। हालांकि, आखिरी वक्त में हुई मामूली खरीदारी के कारण इस सूचकांक ने निचले स्तर से करीब 70 अंक की रिकवरी करके 616.75 अंक की कमजोरी के साथ 73,502.64 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 23.95 अंक की तेजी के साथ 22,517.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद कुछ मिनट तक खरीदार अपना जोर बनाने की कोशिश करते रहे, जिसके कारण ये सूचकांक 33.05 अंक की बढ़त के साथ 22,526.60 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक लुढ़कता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 219.35 अंक का गोता लगा कर 186.30 अंक की कमजोरी के साथ 22,307.25 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन हुई खरीद बिकने के बाद निफ्टी निचले स्तर से करीब 25 अंक की रिकवरी करके 160.90 अंक के गिरावट के साथ 22,332.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल 2.58 प्रतिशत, नेस्ले 1.97 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.44 प्रतिशत, सिप्ला 1.27 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 3.24 प्रतिशत, बजाज ऑटो 2.47 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 2.43 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.42 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें