मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अभी तक घरेलू

शेयर बाजार में तेजी का रुख है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई।

बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों ने अपना जोर बनाया, जिसके कारण कुछ ही देर

में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना

दिया। एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी

0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज,

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और बीपीसीएल के शेयर 2.52 प्रतिशत से लेकर 1.35

प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स,

अपोलो हॉस्पिटल, विप्रो, अडाणी एंटरप्राइज और टाइटन कंपनी के शेयर 1.79

प्रतिशत से लेकर 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,113 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,194 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 919 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान

में और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 307.22 अंक

उछल कर 74,555.44 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का मामूली

दबाव भी बना, जिसके कारण ये सूचकांक गिर कर 74,410.07 अंक के स्तर पर पहुंच

गया। लेकिन इसके बाद तेजड़ियों ने बाजार में अपना जोर बना दिया। लगातार हो

रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 425

अंक से अधिक की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 74,673.84 अंक के

स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे

का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 408.14 अंक की तेजी के साथ

74,656.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की

तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 64.65 अंक की तेजी के साथ 22,578.35 अंक के

स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक भी 28 अंक टूट कर

22,550.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर

बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक 100 अंक से अधिक की बढ़त के साथ ऑल टाइम

हाई के नए रिकॉर्ड 22,630.90 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी

लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 115 अंक की मजबूती के साथ 22,628.70 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज

प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 421.14 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की

मजबूती के साथ 74,669.36 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन

में 70.50 अंक यानी 0.31 प्रतिशत उछल कर 22,584.20 अंक के स्तर पर पहुंचा

हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन

शुक्रवार को सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ

74,248.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 0.95 अंक यानी 0.004

प्रतिशत फिसल कर 22,513.70 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें