मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्याकर शव को यमुना किनारे झाड़ियां में फेंका, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्याकर शव को यमुना किनारे झाड़ियां में फेंका, गिरफ्तार

नोएडा। नाेएडा में थाना जेवर क्षेत्र के रोही गांव में रहने वाले एक सौतेले पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी के किनारे झाड़ियां में फेंक दिया। पिता ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी थाना जेवर में दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जूटी पुलिस ने मंगलवार की रात को किशोरी का कंकाल यमुना किनारे की झाड़ियों से बरामद कर आरोपित पिता को बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रोही गांव में रहने वाले सुरेंद्र (45) ने तीन शादियां की है।उसकी तीसरी पत्नी का नाम तुलसी है और उसकी पहले पति से एक 17 वर्षीय बेटी थी। उसका नाम रिया था। परिजनाें का कहना है कि 20 अप्रैल को सुरेंद्र ने रिया के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को यमुना नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया।उन्होंने बताया कि सुरेंद्र ने इस मामले को छिपाने की नीयत से थाना में आकर अपनी सौतेली बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रिया ज्यादातर अपने नानी के घर रहती थी। वह कभी-कभी अपने सौतेले पिता के घर रहने आती थी। रिया ने पूर्व में अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया था कि वह उसे गलत नजर से देखता है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने जब उसके सौतेले पिता सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किशोरी के शव को यमुना नदी के किनारे से बरामद किया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें