मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य महिला आयोग ने अनुभव सिंह बस्सी के शो को निरस्त करने की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य महिला आयोग ने अनुभव सिंह बस्सी के शो को निरस्त करने की मांग की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अनुभव सिंह बस्सी के शो को निरस्त करने की मांग की है। अपर्णा ने शुक्रवार काे पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि अनुभव बस्सी का एक कार्यक्रम 15 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रह है। अनुभव के पुराने यू ट्यूब पर पुराने शो के वीडियो देखने से पता चलता है कि इनके शो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।पत्रकाराें से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम व ऐसे अन्य स्टैंड अप आर्टिस्ट के कार्यक्रमों में अपशब्दों या महिलाओं के बारे में कोई भी अमर्यादित टिप्पणी न की जाए। उनका मानना है कि ऐसे शो को ही निरस्त कर दिया जाए। अपर्णा यादव ने कहा कि ऐसे यूट्यूब चैनलों पर राज्य के साथ भारत सरकार को भी कड़ी निगरानी रखनी होगी। यूट्यूब सोशल मीडिया का ऐसा प्लेटफार्म है जिसतक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पहुंच है। इसलिए मेरी मांग है कि सरकार ऐसे शो निरस्त करे और पुलिस महानिदेशक से मांग है कि आगे से ऐसे कार्यक्रमों को परमिशन ही न दिया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें