मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने पार्टी कार्यालय में स्टाफ के साथ होली मिलन कर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी

से आगे बढ़ रहा है और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत दुनिया में एक

महाशक्ति के रूप में स्थापित हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रयास में

भाजपा परिवार के सदस्य के तौर पर कार्यालय के कर्मचारी भी महत्वपूर्ण

योगदान दे रहे हैं। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त

शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्वच्छता कर्मी, किचन स्टाफ,

वाहन चालक एवं अन्य समस्त सदस्यों के साथ होली मिलन में शामिल होकर गुलाल

लगाते हुए कही। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी कार्यालय परिवार के

सदस्यों को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि

भाजपा का प्रत्येक कर्मचारी चाहे स्वच्छता कर्मी हो या अन्य विभाग के

कर्मचारी सभी पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं और काम करने में समय को नहीं

देखते हैं। पार्टी के कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी खासियत है कि वह कभी भी

पार्टी के नाम का दुरुपयोग किसी काम के लिए नहीं करता। प्रधानमंत्री मोदी

के नेतृत्व में भाजपा का परिवार रोज बढ़ रहा है और सभी पार्टी के कर्मचारी

पूरी शिद्दत के साथ अपने-अपने विभाग के कामों को पूरा कर रहे हैं। हमारा

संगठन किस तरह से काम करता है, यह अब विदेशों के लोग पता करने के लिए हमारे

पार्टी कार्यालयों का भ्रमण कर रहे हैं।

भाजपा परिवारभाव से काम करती है

विष्णुदत्त

शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मोदी का परिवार है। पार्टी

परिवारभाव के साथ कार्य करती है। हमारे भाजपा परिवार में काम करने वाले

कर्मचारियों को कर्मचारी नहीं परिवार के सदस्य मानते हैं। हम सभी परिवार के

सदस्यों के साथ सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं। आप लोग भाजपा के स्टाफ न

होकर असल में पार्टी के एंबेसडर है।

सभी कर्मचारी नमो एप डाउनलोड कर विकसित भारत के एंबेसडर बनें-हितानंद

प्रदेश

संगठन महामंत्री हितांनद ने कार्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि

प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

अभी भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। नरेन्द्र मोदी के

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी

सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। हम सब भाजपा परिवार के सदस्य हैं और

लोकसभा चुनाव चल रहा है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तरह इस चुनाव

में भी सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ चुनाव कार्य को संपन्न कराएं।

भाजपा परिवार के आप सभी सदस्य भी अपने-अपने मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करें

और विकसित भारत के ऐंबेसडर बनें।

प्रदेश भाजपा कार्यालय

में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यालय परिवार के सभी सदस्यों से

परिचय प्राप्त किया एवं गुलाल लगाकर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश महामंत्री व

विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, लोकसभा चुनाव

प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री

डॉ. राघवेंन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित

रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें