मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य पुलिस अब मनी ट्रेल के जरिए नशे के सौदागरों पर कसेगी शिकंजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य पुलिस अब मनी ट्रेल के जरिए नशे के सौदागरों पर कसेगी शिकंजा

राज्य पुलिस अब मनी ट्रेल के जरिए नशे के सौदागरों पर कसेगी शिकंजा

रांची। राजधानी रांची सहित कई बड़े शहरों में फैल रहे ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ राज्य की पुलिस ने एक खास योजना बनाई है। इसके तहत मादक पदार्थों के तस्करों के मनी ट्रेल की जांच कर किंगपिन तक पहुंचने की तैयारी की गई है। इस संबंध में सीआईडी डीजी ने कई गाइडलाइंस जिलों के एसपी को दिए हैं।सीआईडी और जिला पुलिस की जांच में अब तक यह बात साफ हो चुकी है कि नशे के तस्करी के लिए नकदी से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट का प्रयोग किया जाता है। जांच में यह बात सामने आई है कि नशे के तस्कर 90 प्रतिशत मौके पर पैसे की लेनदेन ऑनलाइन तरीके से ही करते हैं। ऐसे में यदि गहराई से मादक पदार्थों के तस्करों की मनी ट्रेल की जांच की जाए तो इस धंधे में शामिल राज्य के भीतर और बाहर दोनों के ऊपर शिकंजा कसा जा सकता है।रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि मादक पदार्थों पर चल रही कार्रवाई को लेकर सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने समीक्षा बैठक की थी। बैठक में नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई रणनीति तैयार की गई है, जिसमें सबसे प्रमुख है कि नशे के तस्करों के बैंक खातों की पूरी जानकारी जुटाकर उसके मनी ट्रेल के बारे में पता लगाया जाए। मनी ट्रेल के जरिए यह पता चल जाएगा कि रांची में जो नशे के तस्कर ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा और हेरोइन जैसे मादक पदार्थ बेचकर पैसा अपने खातों में लेते हैं वह पैसा आखिर किन-किन खातों में ट्रांसफर होता है।मनी ट्रेल का पता करने के लिए राज्यभर में गिरफ्तार नशे के तस्करों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में अक्सर छोटे अपराधी पकड़े जाते हैं लेकिन इन सब के पीछे कौन सा बड़ा गैंग काम कर रहा है उसकी जानकारी जुटाने में मनी ट्रेल काफी सहायक साबित हो सकता है।सीआईडी डीजी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वैसे तस्कर जिनका नाम बार-बार नशे की तस्करी में सामने आ रहा है, ऐसे लोगों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई के लिए डोजियर खोला जाए। साथ ही वैसे तस्कर जिनकी जमानत हो चुकी है, ऐसे लोगों के बेलरो का सत्यापन किया जाए। बरामद मादक पदार्थ का सीजर ठीक तरह तैयार किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें