मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

कार्यपालक पदाधिकारी के निधन पर राज्य शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कार्यपालक पदाधिकारी के निधन पर राज्य शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

पटना। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतक अधिकारी के परिवारजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने आगे लिखा, "शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि मंगलवार की शाम भागलपुर के सुल्तानगंज में अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग की। इस दौरान सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू को गोली लगी।

घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई जबकि सभापति का इलाज अभी भी चल रहा है।

कार्यपालक पदाधिकारी को तीन गोली मारने की बात सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की। उधर, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के आरोपी रामधनी यादव बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें