मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के जैप-1 ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम : उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर रांची के मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक की। उपायुक्त छवि रंजन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष कोविड 19 के मद्देनजर किसी भी आम या खास के लिए कोई भी पास जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आमजनों की एंट्री पर रोक रहेगा।

जैप-01 ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम

बीते शनिवार उपायुक्त रांची छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर डोरंडा स्थित जैप-1 एवं मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम का मुआयना किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों ही मैदानों से जुड़ी एक रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा था। जिसके आधार पर जैप-1 ग्राउंड का चयन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य मंच के दोनों ओर (बाएं और दाएं तरफ) शेड निर्मित है। दोनों ओर एक- एक वॉटरप्रूफ पंडाल और बनाया जाएगा जिसमें पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त कोरोना की रोकथाम में जुटे कर्मी, कोरोना बीमारी को मात देकर स्वस्थ होनेवाले व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कोई भी निमंत्रण पत्र या पास नहीं होगा जारी

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पेयजल आपूर्ति, टाॅयलेट की व्यवस्था करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त भवन प्रमंडल को झंडोत्तोलन स्थल पर आवश्यक मरमत्ती एवं रंग रोगन का कार्य ससमय पूर्ण कर रिपोर्ट करने के निदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सलामी मंच सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। जैप 1 मैदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, संपर्क मार्गों में यातायात पुलिसकर्मियों की नियुक्ति एवं ट्रैफिक रुट बनाकर समाचार पत्रों में प्रकाशन सुनिश्चित करने का निदेश पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया है। जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, अतिथिगणों के बैठने की व्यवस्था, परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेनेवाले कैडटों आदि से संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन को चिकित्सा मेडिकल कैंप की व्यवस्था और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन की व्यवस्था करने के साथ अन्य पदाधिकारियों को भी आवश्यक निदेश दिये गये। नगर निगम के पदाधिकारी को आयोजन स्थल जैप -1 ग्राउंड तथा मैदान के चारों ओर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। बैठक में एसएसपी , अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर लोकेश मिश्रा, सिटी एसपी सौरभ, एडीएम लॉ एंड आर्डर अखिलेश सिंह सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें