मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: सीएम डॉ यादव ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत, जनप्रतिनिधियों के साथ किया पौधारोपण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्य प्रदेश में शनिवार से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

की शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे

लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में आंवले का पौधा लगाया। इस

मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में

प्रदेश के हर नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। वृक्ष की वेदों में महत्ता गई

है। दस कुंओं के बराबर एक बावड़ी, दस पौधे बराबर एक बावड़ी, दस पुत्रों के

बराबर एक वृक्ष की मान्यता है।

मुख्यमंत्री

डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से “एक पेड़

मां के नाम” अभियान का आव्हान किया था। आज पूरा देश, प्रत्येक नागरिक एक

पेड़ मां के नाम लगा रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को रेखांकित करते

हुए मध्यप्रदेश सरकार साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने का निर्णय किया है। उसी

सिलसिले में आज अलग-अलग जिलों में ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्हाेंने

कहा हमारी संस्कृति में पेड़ में, पत्ते में भावना जुड़ी है। देश का 35

प्रतिशत वन हमारे यहां है। साढ़े पांच करोड़ पौधे इस साल वन विभाग के साथ

मिलकर लगाने जा रहे हैं। 12 लाख भोपाल में और इंदौर 51 लाख पौधे लगेंगे।

जबलपुर में 12 लाख पौधे लगने वाले हैं। यह संकल्प सभी के सहयोग से पूरा

होगा। इंदौर में 14 जुलाई तक 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इस

दौरान डॉ यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भी सभी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हम सबको स्मरण करना चाहिए, एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने

अपने जीवन काल में भारत के मुकुटमणि जम्मू कश्मीर में जो भूमिका निभाई उसे

कोई भूलेगा नहीं। ऐसे समय पर हम अपने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्याम

प्रसाद मुखर्जी को भी स्मरण करना चाहूंगा।

इस अवसर पर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद,

प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, राज्यमंत्री राधा सिंह,

विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी,महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष

बीजेपी सुमित पचौरी सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग और

स्कूली छात्र उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें