मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेनली लाइफस्टाइल्स का आईपीओ खुला, निवेशक 25 जून तक कर सकेंगे निवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली, । लक्जरी फर्नीचर ब्रांड कंपनी स्टेनली

लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार को

निवेशकों के लिए खुल गया। खुदरा निवेशक इस आईपीओ के लिए 25 जून तक बोली लगा

सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक

एक्सचेंज (एनएसई) पर 28 जून को लिस्ट होंगे।

स्टेनली

लाइफस्टाइल्स लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए कुल 537.02 करोड़ रुपये जुटाना

चाहती है। कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 351 रुपये से 369

रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इस आईपीओ में कंपनी 200 करोड़ रुपये

मूल्य के ताजा शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी ने 337 करोड़ रुपये के

91.33 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के लिए रखा है।

बेंगलुरु

स्थित स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड एक लक्जरी फर्नीचर ब्रांड है। यह अपने

कई ब्रांड के जरिए सुपर-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सहित विभिन्न

मूल्य श्रेणियों में काम करने वाली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें