मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ हुई प्रतिवाद सभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाले सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पिछले कुछ वर्षों से सरकार झूठे प्रकरण में फंसाने पर आमादा है। सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हस्सिा है। उक्त बातें इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार ने कही। वे सोमवार की देर रात छह मुहान पर आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इस बीच फादर स्टेन स्वामी के साथ गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की तत्काल रिहाई के लिए आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने कहा कि फादर स्टेन की गिरफ्तारी पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन है। साथ ही देश भर में सामाजिक, राजनीतिक व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की केंद्र सरकार की साजिश को बेनकाब करने की मांग की है। सभा में भाकपा, भाकपा माले, इप्टा, प्रलेस, एटक, दिहाड़ी मजदूर यूनियन, झारखंड जन संग्राम मोर्चा, आईसा, पीयूसीएल, आइसा, एससीएसटीओबीसी माइनारिटी एकता मंच, भारत नौजवान सभा, एआइएसएफ, एनसीडीएचआर, बीजीवीएस, झारखंड जन क्रांति मंच, यूनाइटेड मल्लिी फोरम, ह्यूमन राइट्स ला नेटवर्क समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सामूहिक रूप से कहा कि फादर स्टेन पिछले कई वर्षों से झारखंड राज्य में आदिवासियों व झारखंड के वंचित व शोषितों के साथ जल-जंगल-जमीन पर उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। वे लागतार वस्थिापन पर मुखर होकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्थानीय लोगों के हक की बात की है। मौके पर केडी सिंह, युगल पाल, रवींद्र भुइंया, शिव शंकर प्रसाद, शत्रुघ्न शत्रु, प्रेम प्रकाश, राजीव रंजन, मिथिलेश कुमार, विकास दुबे, जेम्स हेरेंज, सुनील मिज, फिलिप कुजूर, रवि पाल, संजू ठाकुर, मो दानिश, शाहनवाज हुसैन, फादर फादर लारेंस, फादर अरविद, सस्टिर वालसा, सस्टिर सिसिलिया, सुशीला समेत कई लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें