मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

होली में खलल डालने वालों पर पैनी नजर, होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होली में खलल डालने वालों पर पैनी नजर, होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में होली से पूर्व कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्या ने गूगल मीट के जरिए जिले भर के मातहत अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत और कठोर कार्रवाई की जाए। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था से समझौता न किया जाए।बैठक में जिले में दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं और पुनर्विवेचना वाले मामलों की एक-एक कर समीक्षा की गई। एसएसपी ने पेंडिंग मामलों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में सभी लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। हर एफआईआर को ई-साक्ष्य ऐप से लिंक करने और लंबित एसआईडी को संबंधित एफआईआर से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।आगामी होली पर्व को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। होलिका दहन स्थलों और जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा गया है। जिन इलाकों में पिछले वर्षों में विवाद या तनाव की स्थिति बनी थी, वहां विशेष सतर्कता और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।डायल 112 पर आए पुराने इवेंट्स की भी समीक्षा होगी। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर ड्यूटी चार्ट तैयार करने, क्लस्टर मोबाइल के माध्यम से लगातार गश्त करने और उच्चाधिकारियों को पल-पल की सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।एसएसपी ने दो टूक कहा कि होली उल्लास और सौहार्द के साथ मनाई जाएगी, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें