मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पूर्वी चंपारण। एसएसबी 71वीं वाहिनी के कमांडेट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रेहान असरफ दन्त रोग विशेषज्ञ और डॉ. राकेश कुमार सुमन जनरल सर्जन रहमानिया मेडिकल और रिसर्च सेंटर मोतिहारी द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं समय-समय पर इलाज के लिए जागरूक किया गया।वाहिनी के संदीक्षा अध्यक्षा देवर्ती बनर्जी सिंह नेतृत्व में रहमानिया मेडिकल और रिसर्च सेंटर मोतिहारी से आयी स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुकसाना प्रवीण द्वारा महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। तथा संदीक्षा परिवार के महिलाओं एवं ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को खुलकर सामने रखने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य जांच के बाद ग्रामीणों एवं संदीक्षा परिवार के महिलाओं को आवश्यक दवाईयों का भी वितरण किया गया ।कार्यक्रम के समापन में रहमानिया मेडिकल और रिसर्च सेंटर मोतिहारी के डॉ. रुकसाना प्रवीण स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ को वाहिनी के संदीक्षा परिवार के तरफ से स्मृति चिन्ह भेट किया गया I कार्यक्रम में वाहिनी के डॉ. राहुल राय जीडीएमओ,उप निरीक्षक कुलवंत सिंह,मुख्य आरक्षी अभय कुमार एवं बड़ी संख्या में एसएसबी जवान मौजूद थे I एसएसबी द्वारा कराये गए इस निशुल्क जाँच शिविर का ग्रामीणों के द्वारा बहुत ही प्रशंसा की जा रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें