मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी ने किया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण।एसएसबी 71वीं बटालियन ने युवा विकास फाउंडेशन नामक

एनजीओ के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा पंचायत के लक्ष्मीपुर

में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते सहायक

कमांडेट विश्वास के.एम ने बताया कि एसएसबी 71वीं बटालियन के कमांडेट

प्रफ्फुल कुमार निर्देशन में विजन स्प्रिंग कार्यक्रम के तहत निःशुल्क

नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन का

मुख्य उद्देश्य यह है,कि लोग अपने आंखों का सही से ख्याल रख सके।क्योकी यह

मानव जीवन का सबसे अनमोल अंग है। शिविर में विजन स्प्रिंग की तकनीकी टीम ने

दूर-दूर से आए 91 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच की तथा जिन

लोगों को चश्मे की जरूरत थी, उन्हें मात्र 80 रूपया शुल्क लेकर चश्मा

उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में विजन स्प्रिंग के जाबिर खान,

दिलीप कुमार तथा तकनीकी टीम के साथ-साथ बेलदरवा मठ की एसएसबी टीम तथा बेलवा

पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह, सरपंच चंद्रिका सिंह तथा अन्य

वार्ड सदस्य व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें