मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किए जाएंगे शाहरुख खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शाहरुख

खान को कड़ी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है। शाहरुख की

फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। शाहरुख की फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं शाहरुख को अलग-अलग

किरदारों से लोगों का प्यार भी मिलता है। शाहरुख को राष्ट्रीय और

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। इस तरह शाहरुख को एक और

सम्मान मिलेगा। ऐसे में उनके फैंस को एक बार फिर उन पर गर्व है।

दुनिया

का सम्मान माने जाने वाला 77वां लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल जल्द ही आयोजित

किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के किंग और ग्लोबल स्टार बन

चुके शाहरुख खान को खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को उनके करियर

की उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित पार्डो अल्ला कैरेरा एस्कोना-लोकार्नो

टूरिस्मो पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । भारतीय सिनेमा में विभिन्न

शैलियों की 100 से अधिक फिल्मों में उनके योगदान के लिए शाहरुख को महोत्सव

में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड या लेपर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

लोकार्नो

फिल्म महोत्सव स्विट्जरलैंड में 7 अगस्त से शुरू होगा और 17 अगस्त तक

चलेगा। शाहरुख खान को शनिवार 10 अगस्त की शाम को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

इस फेस्टिवल में शाहरुख खान की मशहूर फिल्म ‘देवदास’ भी दिखाई जाएगी। इसके

बाद 11 अगस्त को शाहरुख लोगों से बातचीत करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित

होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें