मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

‘गंगा माई की बेटियां’ के लिए सृष्टि जैन ने सीखी बनारस की बोली, शेयर किया अपना अनुभव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। ज़ी टीवी पर एक नया शो शुरू होने वाला है, इसका नाम 'गंगा माई की बेटियां' है। शो में बनारस, वहां की संस्कृति और घाटों को दिखाया जाएगा। इस सीरियल में एक्ट्रेस सृष्टि जैन सुहाना के किरदार में दिखाई देंगी।

यह एक ऐसी महिला की कहानी है जिसका कोई लड़का नहीं है, इसलिए उसके पति ने उसे छोड़ दिया। वह अकेले अपनी बेटियों की परवरिश करने का फैसला करती है। सीरियल में मुख्य किरदार गंगा माई के रूप में शुभांगी लाटकर, सबसे बड़ी बेटी सहाना का किरदार सृष्टि जैन, स्नेह का रोल अमनदीप सिद्धू और सबसे छोटी बेटी सोनी का किरदार वैष्णवी प्रजापति निभाएंगी।

सृष्टि जैन ने इससे पहले ‘मेरी दुर्गा’, ‘मैं मायके चली जाऊंगी’, और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे सीरियल्स में काम किया है। इस शो के लिए सृष्टि जैन ने काफी कुछ नया सीखा है ताकि उनका किरदार रियल लगे।

इस शो के बारे में बात करते हुए सृष्टि जैन ने कहा, "मेरे लिए, सहाना महज एक किरदार नहीं है, वह वाराणसी की बेटी है, और मैं चाहती थी कि उसकी आवाज में ऐसा एहसास हो कि वह सचमुच बनारस की लगे। इसके लिए स्थानीय बोली सीखना चुनौतीपूर्ण रहा है। मैंने एक टीचर के साथ मिलकर काम किया, वीडियो देखे, और हमारे निर्देशक, जो वाराणसी के आसपास के इलाके से ताल्लुक रखते हैं, उनसे उच्चारण और बोली की छोटी-छोटी बारीकियों को समझा। इस प्रक्रिया ने न सिर्फ मुझे पर्दे पर असली लगने में मदद की, बल्कि शहर की संस्कृति और लोगों से जुड़ने का मौका मिला। वाराणसी में एक ऊर्जा है जो आपके अंदर समा जाती है, और मैं चाहती थी कि मेरे किरदार में भी इसकी झलक दिखे।"

'गंगा माई की बेटियां' सीरियल में एक मां, उसकी ममता, और उसकी बेटियों के बीच के अटूट बंधन की मार्मिक कहानी दिखाई जाएगी। इसका प्रीमियर बहुत जल्द ज़ी टीवी पर होगा। फिलहाल शो की रिलीज डेट तय नहीं है, लेकिन जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें