मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीनगर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईए की कश्मीर घाटी में बड़ी छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
श्रीनगर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईए की कश्मीर घाटी में बड़ी छापेमारी

श्रीनगर। कश्मीर घाटी खासकर दक्षिण कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवाद से संबंधित एक मामले की जांच के तहत बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।

यह छापेमारी अभी भी जारी है और इसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों से जुड़े सबूत जुटाना और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना है। इस छापेमारी का मुख्य मकसद यही है कि घाटी में हर प्रकार की आतंकी गतिविधियों की कमर तोड़ी जा सके।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीर के विभिन्न जिलों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का सहयोग लिया जा रहा है। खास तौर पर दक्षिण कश्मीर के इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो पहले भी आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहे हैं। छापेमारी के दौरान संदिग्धों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त करने की कोशिश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसआईए का यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में चल रही व्यापक कार्रवाइयों का हिस्सा है।

सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी एक विशेष आतंकी घटना से जुड़ी है, जिसकी जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी छापेमारी और जांच से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

राज्य जांच एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक अहम हिस्सा है। कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल और जांच एजेंसियां लगातार आतंकी नेटवर्क को तोड़ने और उनकी साजिशों को नाकाम करने के लिए काम कर रहे हैं।

इस अभियान से आतंकी गतिविधियों पर और सख्ती होने की उम्मीद है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल, एसआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस ऑपरेशन को पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दे रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें