मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल पर हिजबुल्लाह ने एक साथ दागे 40 से ज्यादा रॉकेट, इजराइली सेना का वॉर रूम में अलर्ट, अमेरिका की सेना भेजने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तेल

अवीव । इजराइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए

युद्ध के बीच शुक्रवार को इजराइल पर हिजबुल्लाह ने बड़ा हमला कर दिया है।

चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी इलाके गैलिली के ऊपर एक साथ 40 से अधिक

रॉकेट दागे और इन रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी ली है। लेबनान में ईरान के

हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने उत्तरी इजराइल में इजराइली सेना की

तोपों को निशाना बनाते हुए दर्जनों रॉकेट दागे हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स

(आईडीएफ) ने रॉकेट हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें कोई घायल नहीं

हुआ है। आईडीएफ के वार रूम ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। उधर लेबनान

के रॉकेट हमलों के बाद अमेरिका और सतर्क हो गया है. अमेरिकी अधिकारी ने

बताया है कि अमेरिका ने ईरानी हमले की आशंका के बीच मध्य पूर्व में

अतिरिक्त सेना भेज रहे हैं।

आईडीएफ ने कहा, लेबनान इलाके से

उत्तरी इजरायल में करीब 40 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को आयरन डोम एयर

डिफेंस प्रणाली ने ध्वस्त कर दिया जबकि कुछ ने खुले इलाकों को प्रभावित

किया या फिर लेबनान के अंदर गिरे। घटना के दौरान सायरन बजते रहे। इसके पहले

आईडीएफ ने कहा था कि एयर डिफेंस ने उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह द्वारा

लॉन्च किए गए दो विस्फोटकों से भरे ड्रोन को मार गिराया है।

उधर

लेबनान के रॉकेट हमलों के बाद अमेरिका और सतर्क हो गया है. अमेरिकी अधिकारी

ने बताया है कि अमेरिका ने ईरानी हमले की आशंका के बीच मध्य पूर्व में

अतिरिक्त सेना भेज रहे हैं. लेकिन अमेरिका के लिए खाड़ी राज्यों ने एक नई

परेशानी खड़ी कर दी है। कुवैत और कतर ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी

दी है कि ईरान पर हमला करने के लिए वह अपने क्षेत्र पर सैन्य अड्डों के

उपयोग की अनुमति नहीं देंगे. बता दें कि अमेरिका का खाड़ी देश में बहुत

बड़ा सैन्य बेस है जहां तकरीबन 40 हजार सैनिक तैनात हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें