मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

स्पुतनिक-वी : अगले हफ्ते से मिलने लगेगी स्पुतनिक-वी वैक्सीन, जुलाई से देश में शुरू होगा उत्पादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई से इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में भी शुरू हो जाएगा।

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच गुरुवार को नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि भारत के बाजार में अगले हफ्ते से स्पुतनिक-वी वैक्सीन की बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं उन्होंने एक और बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई से इस वैक्सीन का उत्पादन भी भारत में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एफडीए, डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित कोई भी वैक्सीन की कंपनी भारत आ सकती है। आयात लाइसेंस 1-2 दिनों के भीतर दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई भी आयात लाइसेंस लंबित नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।

देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

देश में 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट चार राज्यों में है।

10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से ज्यादा है : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है जो कि चिंताजनक है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

17 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें