मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी में 500 शास्त्रीय कार्यक्रमों का हाेगा आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी में 500 शास्त्रीय कार्यक्रमों का हाेगा आयोजन

प्रयागराज। युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ (एसपीआईसीएमएसीएवाई) उत्तर प्रदेश में 500 शास्त्रीय कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस विशेष श्रृंखला की शुरुआत प्रयागराज से हो रही है। इसी के साथ-साथ ये अलीगढ़ और वाराणसी में भी आयोजित होगी।यह जानकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला के कोऑर्डिनेटर एसपीआईसीएमएसीएवाई उत्तर प्रदेश के सचिव श्रेयस शुक्ला ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग तथा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को यह समझाना भी है कि संगीत न केवल आत्मिक शांति प्रदान करता है बल्कि एकाग्रता, संतुलन और सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है।उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 1 से 4 सितम्बर तक संतूर वादन के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आज 1 सितम्बर को सुबह 8ः30 बजे बाल भारती पब्लिक स्कूल और दोपहर 12ः30 बजे सीएमपी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम हुआ।2 सितम्बर को सुबह 8 बजे ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर तथा 11 बजे सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, 3 सितम्बर को सुबह 9ः30 बजे डीपीएस प्रयागराज और शाम 6 बजे एचआरआई तथा 4 सितम्बर को दोपहर 1 बजे जगत तारण गर्ल्स डिग्री कॉलेज और शाम 6 बजे आईआईआईटी इलाहाबाद में होंगे।इन सभी कार्यक्रमों में विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक पं. अभय रस्तुम सोपोरी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ तबला पर आनंद मिश्रा और चंचल सिंह तथा पखावज पर अंकित परिख संगत करेंगे। इस श्रृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को भारतीय परम्परा की गहराई से जोड़ना और यह बताना है कि संगीत किस प्रकार जीवन को एक बेहतर दिशा दे सकता है।कार्यक्रमों की श्रृंखला की जिम्मेदारी कोऑर्डिनेटर एसपीआईसीएमएसीएवाई के सचिव श्रेयस शुक्ला को दी गई है। वह हर ज़िला समिति के साथ मिलकर इस आंदोलन को युवाओं तक पहुंचाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें