मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

स्पाइसजेट अगले महीने से सीधे लंदन के लिए भरेगी उड़ान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय अंतरराष्ट्रीय किफायती विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट को लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर ‘स्लॉट’ मिल गया है। इससे एयरलाइन अगले महीने से लंदन के लिए अपनी सीधी उड़ानें शुरू कर सकेगी।

मंगलवार को स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि ‘एयर बबल’ करार के तहत उसे ये स्लॉट मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद इसका विस्तार कर उसे नियमित उड़ान सेवा की अनुमति दी जाएगी।

स्पाइसजेट ने कहा कि उसे एक सितंबर से उड़ानों के परिचालन के लिए हीथ्रो हवाई अड्डे पर स्लॉट मिल गया है। यह भारत और ब्रिटेन के बीच बबल करार के तहत है। यह गर्मियों की सारिणी समाप्त होने यानी 23 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। स्पाइस जेट ने कहा कि नियमित परिचालन शुरू होने के बाद इसका विस्तार किया जाएगा।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से भारत में 22 मार्च,2020 से सभी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें बंद हैं। हालांकि इस दौरान दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को लाने के केंद्र सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन तथा चार्टर उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट एक भारतीय कम लागत वाली एयरलाइन है जिसका मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। यह मार्च 2019 तक 13.6 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है। एयरलाइन दिल्ली और हैदराबाद में अपने हब से 54 भारतीय और 15 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों सहित, 64 गंतव्यों के लिए 630 दैनिक उड़ानें संचालित करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें