मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

स्पाइजसजेट एयरलाइन ने एशलॉन के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद निपटाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। संकट से उबरने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट एयरलाइंस ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मेडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है। पिछले दो हफ्ते में ये तीसरा विवाद है, जिसका स्पाइसजेट ने निपटारा किया है।स्पाइसजेट ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनी ने एशलॉन आयरलैंड मेडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है। इस कानूनी विवाद का निपटान होने से कंपनी को 4.8 करोड़ डॉलर (करीब 398 करोड़ रुपये) की बचत होगी। इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी। दरअसल, एयरफ्रेम बिना इंजन वाला विमान होता है।इससे पहले स्पाइसजेट एयरलाइन ने पांच मार्च को करीब 1.12 करोड़ डॉलर (93 करोड़ रुपये) के विवाद से संबंधित क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ समझौता किया था। स्पाइसजेट ने कहा कि इन विवादों के निपटारा करने से कंपनी को कुल 685 करोड़ रुपये की बचत हुई है। कंपनी ने उससे पहले 28 फरवरी को सेलेस्टियल एविएशन के साथ 2.99 करोड़ डॉलर (250 करोड़ रुपये) का विवाद सुलझाया था।उल्लेखनीय है कि कई बाधाओं का सामना कर रही और धन जुटाने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट एयरलाइन ने तीन विवादों का निपटान कर तीन एयरफ्रेम हासिल कर रही है। ये एयरफ्रेम बोइंग 737 एनजी विमानों के हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें