मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में मसाला व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,लूटे साढे छह लाख रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मोतिहारी में मसाला व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,लूटे साढे छह लाख रुपये

मोतिहारी,16 मार्च।जिले के घोड़ासहन बाजार में अपराधियों ने एक मसाला व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी।साथ ही लगभग साढे छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गये।घटना गुरुवार देर शाम करीब सात बजे की है।जब व्यवसायी श्रीपुर रोड स्थित अपने दुकान से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है,कि गोली लगने के बाद युवा व्यवसायी श्यामनाथ साह को गंभीर स्थिति में मोतिहारी इलाज के लिए लाया जा रहा था,इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक व्यवसायी श्यामनाथ प्रसाद श्रीपुर कस्वा गांव के गणेश साह का पुत्र बताये जा रहे है,जिनका घोड़ासहन के बड़ा बाजार क्षेत्र में पकही टोला स्थित श्रीपुर रोड में मिर्च हल्दी सहित अन्य मसाले की होल सेल दुकान है।रोज की भांति गुरुवार शाम दुकान बन्द कर वे बाईक से घर लौट रहे थे।जहां घात लगाये अपराधियों ने पैसे लूटने की नीयत से उन्हे गोली मार दिया,साथ ही साढे छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,तो घोड़ासहन के व्यवसायियो में आक्रोश व्याप्त है।मृतक व्यवसायी को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जिनमें सबसे बड़े पुत्र की उम्र लगभग 12 साल बतायी जा रही है।उक्त घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।ऐसी आशंका जतायी जा रही है,कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नेपाल की फरार हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें