मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

चौबेपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,दो शिक्षकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चौबेपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,दो शिक्षकों की मौत

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षकों को रौंद दिया। हादसे में सवार दोनों शिक्षकों की मौत हो गई। रविवार देर रात हुए हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस के साथ मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सारनाथ निवासी हरिओम सिंह (35) और रणधीर शर्मा (36) एक निजी इंटर कालेज में शिक्षक थे। कॉलेज में कार्यरत एक कर्मचारी के घर वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए दोनों शिक्षक देर शाम पहुंचे थे। देर रात मांगलिक समारोह से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों डुबकियां बाजार के समीप पहुंचे सामने आगे जा रही वाहन को ओवरटेक कर ही रहे थे कि दूसरी दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ​सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दो उछल कर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन दोनों को रौंदते हुए निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो दोनों की हालत देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही चौबेपुर पुलिस के साथ एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब से मिले कागजात के आधार उनकी पहचान हुई तो पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को पांडेयपुर स्थित पं. दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें