मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को रौंदा,मौत से गुस्साएं लाेगाें ने चक्का जाम किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। सारनाथ थाना क्षेत्र के चंद्रा चौराहे के समीप बुधवार को

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही

मौत हो गई। हृदय विदारक घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर

दिया। सूचना पाते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।

रमरेपुर पहड़िया

निवासी अजीत कुमार जायसवाल का इकलौता पुत्र भावेश जायसवाल (15) प्रतिदिन की

भांति आज सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।छात्र साइकिल से चंद्रा

चौराहे के समीप पहुंचा ही था कि अचानक आई तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक ने उसे

रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर भाग निकला। इस

हृदय विदारक घटना में छात्र की माैके पर ही मौत हाे गई। इसकी जानकारी पाते

ही पिता अजीत और छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृत छात्र के परिजनों और

मां का करूण विलाप देख आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

इससे सारनाथ पंचक्रोशी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे

सारनाथ थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया। थाना

पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें