मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे का टूंडला-अलीगढ़ के मध्य चला विशेष टिकट जांच अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे का टूंडला-अलीगढ़ के मध्य चला विशेष टिकट जांच अभियान

प्रयागराज। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन के मार्गदर्शन में शनिवार को टूंडला-अलीगढ़-टूंडला रेल खंड पर बिना टिकट, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया।यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि अभियान के दौरान ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के टिकटों की जॉच की गई। इस विशेष जांच को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज कुमार, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा किया गया। जांच के दौरान ट्रेन 64583 एवं 12488 की जांच की गई। जिसमें बिना टिकट यात्रा (50 मामले) 18,760 रूपए, दो गंदगी फैलाने के मामले 200 रूपए, इस प्रकार कुल वसूली 18,960 रूपए हुई।इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 12488 में जांच के दौरान दो अनधिकृत वेंडरों को समोसा एवं चाय बेचते हुए पकड़ा गया। जिन्हें आगे की कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल टूंडला के सुपुर्द किया गया। साथ ही, जनरल कोच में सिग्नेचर ब्रांड का अनधिकृत ब्रांड का पानी पाया गया। कुल 32 कार्टन (384 पानी की बोतलें) उतारकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जमा किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें