मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर 5 अगस्त को विकास भवन में विशेष गोष्ठी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर 5 अगस्त को विकास भवन में विशेष गोष्ठी

प्रयागराज। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में किसी प्रकार की कमी न आए तथा डेयरी क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

इसी क्रम में 5 अगस्त को प्रयागराज के विकास भवन में दुग्ध विकास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए एक विशेष गोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में जनपद के डेयरी संचालक, दुग्ध विकास योजनाओं के लाभार्थी, पशुपालक, मुख्य विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रयागराज डॉ. शिवनाथ यादव बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य दुग्ध विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना, पशुपालकों की समस्याओं का समाधान करना तथा आधुनिक डेयरी प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इससे अधिक से अधिक पशुपालक योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार की योजनाओं और तकनीकी सहयोग से दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, पशुपालकों की आय में इजाफा होगा और प्रदेश की दुग्ध अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें