मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

'शर्माजी की बेटी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ताहिरा

कश्यप खुराना के मच अवेटेड डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’

की एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इस खास शाम में फिल्म की लीड कास्ट

साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता, सैयामी खेर, वंशिका तपारिया और अरिस्ता मेहता

के साथ-साथ डायरेक्टर ताहिरा कश्यप खुराना भी मौजूद थीं। इनके अलावा इस

मौके पर प्राइम वीडियो इंडिया से मनीष मेंघानी, अप्लॉज एंटरटेनमेंट से समीर

नायर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट से तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर ने भी अपनी

मौजूदगी दर्ज कराई।

इस स्टार-स्टडेड शाम में आयुष्मान

खुराना, तापसी पन्नू, सोनाली बेंद्रे, फातिमा सना शेख, करिश्मा तन्ना, नेहा

धूपिया, अंगद बेदी, अपारशक्ति खुराना, मुकेश छाबड़ा, सुरवीन चावला, कीर्ति

कुल्हारी, अर्जन बाजवा, अश्मित पटेल, अभिषेक बनर्जी, श्रेया धनवंतरी,

मेयांग चांग, अभिमन्यु दसानी, अमोल पाराशर, महिमा मकवाना, रमेश तौरानी,

आनंद एल राय, मोहित सूरी, जीतेंद्र कुमार और कई अन्य सहित कई हस्तियां

शामिल हुईं। यह सभी सेलेब्स फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए अपना प्यार और

समर्थन दिखाने के लिए शामिल हुए।

शर्माजी की बेटी एक लाइट

हार्टेड और दिल को छू लेने वाली फिल्म है, जो महिलाओं की एंपावरमेंट और

उनके सामने आने वाली चैलेंजेस पर रोशनी डालती है। ये कहानी तीन मिडल क्लास

महिलाओं और दो टीनएज लड़कियों की है, जिनका सर नेम शर्मा है। फिल्म के जरिए

उनके अलग अलग अनुभव और संघर्षों को खूबसूरती से स्क्रीन पर दिखाने की

कोशिश की गई है।

‘शर्माजी की बेटी’ को अप्लॉज एंटरटेनमेंट

ने प्रेजेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मीडिया ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म

की कहानी ताहिरा कश्यप खुराना ने लिखी और खुद ही निर्देशन किया है। फिल्म

‘शर्माजी की बेटी’ 28 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें