मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या की तरह काशी एवं मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए अमेठी में चल रही विशेष पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अयोध्या की तरह काशी एवं मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए अमेठी में चल रही विशेष पूजा

अमेठी । जिले के स्वामी परमहंस आश्रम सगरा बाबूगंज के

पीठाधीश्वर स्वामी अभय चैतन्य मौनी जी महाराज के नेतृत्व में एक विशेष पूजा

की जा रही है। चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा से रामनवमी तक नौ संकल्पों को

लेकर यह पूजा जारी है। इसमें अयोध्या की भांति मथुरा और काशी में भव्य

मंदिर निर्माण की आह्वान किया जा रहा है। यही नहीं अयोध्या में भगवान राम

लला के टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में पहुंचने के बाद पहली रामनवमी को

दृष्टिगत रखते हुए 5100 महिलाओं द्वारा पूजन का कार्यक्रम भी रखा गया है।

आश्रम

के पीठाधीश्वर मौनी जी महाराज ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र के पूरे

नौ दिन श्रीधाम अयोध्या की ही तरह काशी और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण

हेतु एक लाख 51 हज़ार कुंडीय दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके

साथ-साथ संत सम्मेलन एवं नित्य अखंड भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह

कार्यक्रम 17 अप्रैल रामनवमी तक चलेगा। जिसमें महा नवरात्रि के नौ

महासंकल्प रखे गए हैं। जिसमें प्रतिदिन का अलग-अलग संकल्प है।

पीठाधीश्वर

मौनी जी महाराज ने बताया कि अयोध्या में बने भव्य मंदिर में भगवान श्री

राम के विराजमान होने के उपरांत यह पहली चैत्र राम नवमी होगी, इसके

उपलक्ष्य में 5100 महिलाओं को एकत्रित कर चैत्र महारानी की पूजा का

कार्यक्रम रखा गया है। यह संकल्प मेरे द्वारा उस समय ही ले लिया गया था जब

मुझे श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय अयोध्या में बुलाया गया था और

मैं वहां पर मौजूद था। यह पूजन आगामी 15 अप्रैल दिन सोमवार को संपन्न किया

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें