मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल की जेलों में दुर्गा पूजा पर कैदियों को चार दिनों परोसे जाएंगे विशेष व्यंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल की जेलों में दुर्गा पूजा पर कैदियों को चार दिनों परोसे जाएंगे विशेष व्यंजन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की जेलों में दुर्गा पूजा के मौके पर कैदियों के लिए चार दिनों तक विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक कैदियों को खास व्यंजन परोसे जाएंगे ताकि वे भी त्योहार की खुशी में शामिल हो सकें।मिली जानकारी के अनुसार, इस बार कैदियों को बिरयानी के साथ-साथ चाइनीज़ पकवान भी शामिल किए गए हैं। नाश्ते में लूची-पूरी, चाउमीन और अंडे का टोस्ट परोसा जाएगा। सप्तमी (सोमवार) को दोपहर में मछली-भात-तरकारी और रात में चिकन करी दी जाएगी। अष्टमी पर सुबह पूड़ी-तरकारी और खिचड़ी- मिक्स सब्जी दोपहर में वही परोसा जाएगा, जबकि रात को लूची-तरकारी रखी जाएगी। नवमी को दोपहर में चावल, दाल और झींगा तरकारी, जबकि रात में चिकन बिरयानी मिलेगी। विजयादशमी पर दोपहर के भोजन में रोहु मछली और रात को फ्राइड राइस के साथ चिली चिकन परोसा जाएगा।शाकाहारी कैदियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है, जिसमें वेज बिरयानी, पनीर, दही और आइसक्रीम शामिल हैं। इसके अलावा चारों दिनों में मिठाइयां भी दी जाएंगी।अधिकारियों ने बताया कि कैदियों का जीवन जेल की चारदीवारी तक ही सीमित होता है, लेकिन त्योहार के समय उन्हें भी खुशी का अहसास दिलाने के लिए यह पहल की जाती है। इसी क्रम में जेल परिसरों में दुर्गा पूजा की शुरुआत भी हो चुकी है।सूत्रों के अनुसार, कोलकाता स्थित प्रेसिडेंसी करेक्शनल होम में इस बार कैदियों ने स्वयं ‘एकता और विविधता’ थीम पर पूजा पंडाल की सजावट की है। पंडाल की थीम से लेकर सजावट तक का काम कैदियों ने खुद किया है, जो समाज को एकजुटता का संदेश देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें