मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालयों में होंगे विशेष आयोजन : प्रकाश पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालयों में होंगे विशेष आयोजन : प्रकाश पाल

कानपुर। भाजपा का 44वां स्थापना दिवस रविवार को बड़े ही धूमधाम क्षेत्रीय मुख्यालय सहित सभी 17 जिलों विशेष आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। दक्षिण स्थित मुख्यालय में रामलला की आरती और कन्या भोज के आयोजन के बाद पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। जो बेजीपी की राष्ट्रसेवा एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। यह जानकारी शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दी।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगामी छह अप्रैल को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी 17 जिला मुख्यालयों पर भाजपा का ध्वजारोहण और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या यानी पांच अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय को बिजली की झालरों एवं दीपों से भव्य रूप से सजाया गया है। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने जगमगाते भाजपा कार्यालय के साथ सेल्फी लेकर अपने समर्थन और उत्साह को प्रकट किया।साथ ही रविवार को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। ध्वजारोहण के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा भी करेंगे। जिससे पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का परिचय मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से इस पावन अवसर पर सहभागी बनने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का आह्वान करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें