साइबर क्राइम का तेजी से शिकार हो रहे हैं बच्चो को अपराधों से बचाने की विशेष मुहिम
मुंबई। रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। खासकर बच्चे इंटरनेट पर काफी वक्त बिताने लगे हैं। इसके साथ ही बच्चों के इंटरनेट पर साइबर क्राइम का शिकार होने का खतरा भी बढ़ गया है। कुछ समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़े हैं और साइबर क्राइम के कुछ मामलों में तो ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है। इसीलिए बच्चों को साइबर क्राइम के अपराधों से बचाने के लिए जिले के 700 सीएससी सेंटरों ने अनूठी शुरुवात की है। हजारो स्कूली बच्चों के लिए साइबर एक्सपर्ट के जरिए खास ट्रेनिंग निशुल्क रूप से दी जा रही है। और उन्हें अपराधों से बचने के लिए कुछ खास टिप्स भी दिए जा रहे है। साइबर क्राइम से बच्चो को जागरूक करने के लिए ट्रेंनिग ऑनलाइन दी जा रही है। जिससे बच्चो को सीएससी सेंटरो तक आना जरूरी नही है। बच्चो को साइबर अपराध से बचाने के लिए पूरे देश के करीब तीन लाख सीएससी सेंटर साइबर सुरक्षा नामक कोर्स निशुल्क संचालित कर रहे है।





