मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

स्पेन ट्रेन हादसा: मृतकों की संख्या 35 पार, मंत्री टक्कर से 'हैरान'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्पेन ट्रेन हादसा: मृतकों की संख्या 35 पार, मंत्री टक्कर से 'हैरान'

मैड्रिड स्पेन के परिवहन मंत्री, ऑस्कर पुएंते ने हाई-स्पीड ट्रेनों के टक्कर पर हैरानी जाहिर की है। उन्होंने इसे 'अजीब' करार दिया। स्पेन के दक्षिणी हिस्से स्थित कॉर्डोबा शहर के पास रविवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है।

पुएंते ने मैड्रिड के अटोचा स्टेशन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यह "सच में अजीब" है कि सीधे ट्रैक पर ट्रेन बेपटरी हो गई। उन्होंने बताया कि पटरी के इस हिस्से को मई में ही ठीक किया गया था। पुएंते ने कहा कि मरने वालों और घायलों में से ज्यादातर लोग दूसरी ट्रेन के पहले दो डिब्बों में थे।

मंत्री के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "मरने वालों की संख्या पहले ही 39 तक पहुंच गई है और यह फाइनल नहीं है।

मैं बहुत मुश्किल हालात में पूरी रात रेस्क्यू टीमों के शानदार काम के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं।"

इस बीच मलागा से यात्रा ऑपरेट करने वाली प्राइवेट रेल कंपनी 'इर्यो' ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि उसे "गंभीर रेलवे दुर्घटना" पर "बहुत दुख" है। कंपनी ने बताया कि रविवार रात मैड्रिड की यात्रा शुरू होने पर ट्रेन में कुल 289 यात्री, 4 क्रू मेंबर, और 1 ड्राइवर थे।

द गार्डियन ने सरकारी प्रसारक आरएनई के एक पत्रकार (जो ट्रेन में यात्रा कर रहे थे) के हवाले से भयानक मंजर का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि टक्कर का झटका भूकंप जैसा लगा। डिब्बों की खिड़कियां तोड़ने और बाहर निकलने के लिए इमरजेंसी हथौड़ों का इस्तेमाल किया गया।

वहीं, कारमेन नाम की एक महिला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि वह मालागा से मैड्रिड जाने वाली ट्रेन में थी। उन्होंने कहा, "कोर्डोबा से निकलने के दस मिनट बाद, ट्रेन बहुत ज्यादा हिलने लगी, और हमारे पीछे छठे कोच से पटरी से उतर गई। अंधेरा छा गया था।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें