मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक अधिकारियों से लड़ना पड़ा : शिवपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने

लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा

कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक अधिकारियों से लड़ना पड़ा है। अखिलेश

यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक चुनौती का कार्यकर्ताओं ने सामना किया।

अयोध्या में सपा की जीत से कार्यकर्ता बेहद खुश

शिवपाल

सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत से कार्यकर्ता

बेहद खुश हैं। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्त थे और आगे भी हम उन्हें वही

मानते रहेंगे। फिर भी अयोध्या की जनता ने हमारा साथ दिया है, इसके लिए सभी

अयोध्यावासी को मेरी बधाई है।

भाजपा के अहंकार को उत्तर प्रदेश ने दिखाया आईना

उन्होंने

मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल ने चार सौ पार का

नारा दिया था। इतना अहंकार था, ये अहंकार की हार है। जनता को भ्रमित करना

और उनके वोट की मदद से सरकार बनाकर तानाशाही कर रहे थे,इस बार जनता ने

उत्तर प्रदेश में उन्हें आईना दिखाया है।

यह अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत

अखिलेश

यादव पर उन्होंने कहा कि यह जीत अखिलेश यादव और तमाम कार्यकर्ताओं के

मेहनत की जीत है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर लड़े हैं। झूठ, तानाशाही के

विरुद्ध खड़े रहे, उसी का यह परिणाम है। कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी

पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। वहीं देश में भी सपा तीसरे

नम्बर की पार्टी बन गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें