मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में आईएनडीआईए गठबंधन के साथ दो से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार 18 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र जाने की बात गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं शुक्रवार काे महाराष्ट्र जा रहा हूं, हमारी कोशिश होगी कि आईएनडीआईए (​इंडिया) गठबंधन के साथ लड़े। हमें उम्मीद है जहां हमारे (सपा) दो विधायक थे, उनके अलावा वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ आईएनडीआईए गठबंधन के साथ खड़े होंगे। अखिलेश ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यूपी में भी बहुत जल्द सीटों का बंटवारा हाे जाएगा। उन्होंने कहा कि दलों का साथ आना, एक साथ काम करना, साथ चुनाव लड़ना यह बहुत अच्छी परम्परा है राजनीति में। घबरा तो वो लोग रहे हैं जिन्होंने बीएलओ हटाए, पीडीए परिवार के अधिकारी हटाए।उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन की सीट बंटवारे पर होने वाली एमवीए मीटिंग में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी को नहीं बुलाया गया था। ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव महाराष्ट्र दौरे से पहले वहां गठबंधन के साथ चुनाव और दो अधिक सीट मिलने की बात फिलहाल क्यों कर रहे हैं इसकी स्थिति तो उनके महाराष्ट्र पहुंचने के बाद ही साफ हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें