मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने बजट पर भाजपा को घेरा, बोले-पीडीए के लिए उसमें क्या है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,

05 फ़रवरी । समाजवादी पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता

प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बजट से पहले ही भाजपा सरकार घेरा और कई सवाल

पूछे हैं। उन्होंने सोमवार को 'एक्स' के जरिए योगी सरकार से सवाल किया है

कि उत्तर प्रदेश का बजट चाहे सात लाख करोड़ का हो या आठ लाख करोड़ का… सवाल

यही रहेगा कि 90 प्रतिशत जनता के लिए मतलब 'पीडीए' के लिए उसमें क्या है?

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है, वह 10 प्रतिशत संपन्न

लोगों के लिए 90 प्रतिशत बजट रखती है और 90 प्रतिशत ज़रूरतमंद जनता के लिए

केवल नाममात्र का 10 प्रतिशत बजट। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो पेास्ट

कर लिखा है कि ऐसी सड़क कैसे चले बेधड़क।

उन्होंने कहा है

कि उप्र की भाजपा सरकार आंकड़ों में न उलझाए, सीधी बात ये बताए कि इस बजट

से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी। ⁠कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा, ⁠सही

में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा।

⁠मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने

के लिए क्या प्रावधान है।

उन्होंने पूछा है कि इस बजट में

⁠किसान की बोरी की चोरी रुकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय

दुगुनी होगी या नहीं,⁠मजदूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं,

महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर

नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं, ⁠कर्मचारियों को पुरानी

पेंशन मिलेगी या नहीं, ⁠अच्छी दवाई, पढ़ाई लिए कितना आबंटन है,⁠पानी घर

पहुंचाने और शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की योजना के लिए दिखावटी

प्रावधान कितना है, ⁠और हां गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व

गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान

किया गया है।

इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने

पूछा है कि बिजली के नए प्लांटों के लिए कितना बजट है, ⁠नई सड़कें तो

छोड़िए, बस इतना और बता दें कि सड़कों के गड्ढे भरने का बजट में कोई

प्रावधान है या नहीं? झूठे दावों के दिखावटी प्रचार के लिए आपकी भाजपा

सरकार ने कितना प्रावधान किया है कृपया इसकी मोटी फाइल अलग से जनता के

सामने रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें